फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड-हिमाचल सीमा पर हादसा: टोंस नदी में नहाने उतरे दो किशोरों की डूबने से मौके पर मौत, एक को बचाया

Fri, 15 Apr 2022 08:04 PM IST
सुशील कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पांवटा साहिब (सिरमौर) 

सार

तीनों लड़के खोदरी माजरी पहुंचे थे, जहां वे टौंस नदी में नहाने उतरे। नहाते वक्त वे गहरे पानी में पहुंच गए, जिससे वे डूबने लगे। हार्दिक और अरुण की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
नदी में डूबने से मौत (प्रतीकात्मक फोटो।) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड राज्य की सीमा पर शुक्रवार को खोदरी माजरी के समीप टौंस नदी में नहाने उतरे उत्तराखंड के तीन लड़के पानी में डूब गए, जिनमें से दो की मौत हो गई। एक को स्थानीय गोताखोरों ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया। मृतकों की पहचान हार्दिक (16) पुत्र शेर सिंह तोमर निवासी दिनकर विहार गांव लक्सयार कालसी और अरुण निवासी विकासनगर, जिला देहरादून, उत्तराखंड के रूप में हुई है। मनीष चमोली (16) पुत्र सुरेश चमोली निवासी दिनकर विहार विकासनगर को डूबने से बचा लिया गया। 

विज्ञापन


डीएसपी पांवटा साहिब बीर बहादुर ने बताया कि तीनों लड़के खोदरी माजरी पहुंचे थे, जहां वे टौंस नदी में नहाने उतरे। नहाते वक्त वे गहरे पानी में पहुंच गए, जिससे वे डूबने लगे। उनके चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के भेड़ पालक और स्थानीय गोताखोर मौके पर पहुंचे, जिन्होंने मनीष को डूबने से बचा लिया गया, लेकिन हार्दिक और अरुण की मौके पर ही मौत हो गई।

तहसीलदार पांवटा साहिब वेद प्रकाश व एसएचओ पुरुवाला विजय पुलिस टीम सहित मौके पर पहुंचे। मनीष को देहरादून अस्पताल भेजा गया है। डीएसपी पांवटा साहिब बीर बहादुर ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे। सिंघपुरा पुलिस चौकी घटना की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें