फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

300 फीट गहरी खाई में गिरी कार, दो की मौत

विज्ञापन
जिला सिरमौर के संगड़ाह उपमंडल के पालर-बोगधार मार्ग पर देर रात को दुर्घटनाग्रस्त हुई कार जिसमें द? - फोटो : NAHAN
विज्ञापन
संगड़ाह (सिरमौर)। उपमंडल संगड़ाह के अंतर्गत पालर-बोगधार सड़क मार्ग पर डेबरघाट नामक स्थान पर शनिवार देर रात एक कार लगभग 300 फीट गहरी खाई में गिर गई। हादसे में दो व्यक्तियों की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। मृतकों की पहचान टिकरी पंचायत के गोपाल (38) और इसी पंचायत के डाहर गांव निवासी रमेश चंद (50) के रूप में हुई है। हादसा इतना खतरनाक था कि कार के परखचे उड़ गए।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गोपाल और रमेश चंद अपनी मारूति बलेनो कार (एचपी 79-1366) में बोगधार मार्ग से संगड़ाह की ओर आ रहे थे। डेबरघाट नामक स्थान पर गहरे मोड़ में चालक कार से नियंत्रण खो बैठा और कार करीब 300 फीट गहरी खाई में गिर गई।
हादसे में गोपाल की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि रमेश ने अस्पताल पहुंचाने से पहले ही रास्ते में दम तोड़ दिया। रमेश चंद विकास खंड कार्यालय संगड़ाह में बतौर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद पर तैनात था। हादसे से पूर्व रमेश चंद अपने साथी गोपाल के साथ अपने एक अन्य दोस्त को छोड़ने गतलोग गांव गया था जहां से लौटते वक्त यह हादसा हो गया।
विज्ञापन

एक ही पंचायत में दो व्यक्तियों की मौत से मातम का माहौल है। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे गए। उसके उपरांत दोनों गांवों के ग्रामीणों ने ढाकां नामक श्मशानघाट पर दोनों का अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन

पुलिस उप अधीक्षक शक्ति सिंह ने बताया कि दोनों शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
---------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें