फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयुष विभाग ने 3480 लोगों को दी स्वास्थ्य संबंधी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। हिमाचल प्रदेश के स्वर्ण जयंती वर्ष और देश की आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत आयुष विभाग की ओर से तीन दिवसीय विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिला आयुर्वेद अधिकारी राजेंद्र देव शर्मा ने बताया कि 31 अक्तूबर से दो नवंबर तक जिले में पोषण अभियान, निशुल्क चिकित्सा जांच शिविर सहित अन्य कार्यक्रम हुए। इसमें लगभग 3480 लोगों को स्वास्थ्य संबंधी विभिन्न प्रकार की जानकारियां दी गईं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि दो नवंबर को धनवंतरि त्रयोदशी को जिले भर में राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस मनाया गया। इसके तहत जिला आयुष चिकित्सालय नाहन में रोग रोधी हवन और धूपन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें नाहन के विधायक डॉ. राजीव बिंदल और जिला भाजपा अध्यक्ष विनय गुप्ता विशेष रूप से उपस्थित रहे।
इस दौरान चिकित्सा शिविर का आयोजन भी किया गया। इसमें वरिष्ठ नागरिकों की निशुल्क शुगर जांच की गई और उन्हें दवाइयां वितरित की गईं। साथ ही वरिष्ठ नागरिकों को श्वसन संस्थान के संक्रमण से सुरक्षित रखने के लिए स्वेदन यंत्र वितरित किए गए। उन्होंने बताया कि तीन दिवसीय कार्यक्रम में 31 अक्तूबर को जिले के सभी स्वास्थ्य संस्थानों में योग शिविर का आयोजन किया गया। एक नवंबर को पोषण अभियान चलाया गया। इसमें लोगों को लेक्चर के माध्यम से स्वस्थ आहार-विहार की जानकारी दी गई। समापन अवसर पर एसडीएमओ राजगढ़ डॉ. प्रवीण शर्मा, चिकित्सालय प्रभारी डॉ. मंजू शर्मा सहित समस्त अस्पताल स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें