फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: आयुष्मान आरोग्य मंदिर कांशीवाला में एनक्यूएएस टीम ने परखी स्वास्थ्य सेवाएं

विज्ञापन
आयुष्मान आरोग्य केंद्र कांशीवाला में स्वास्थ्य सेवाओं की परख करती एनक्यूएएस की राष्ट्रीय टीम के
विज्ञापन
-ओपीडी, स्वच्छता, दवा उपलब्धता और मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं का किया गहन निरीक्षण
विज्ञापन

-राष्ट्रीय गुणवत्ता मानकों पर खरा उतरने पर केंद्र को मिलेगा सम्मान, सुधार के लिए दिए सुझाव
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। स्वास्थ्य खंड धगेड़ा के अंतर्गत आने वाले आयुष्मान आरोग्य मंदिर कांशीवाला में राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक (एनक्यूएएस) की टीम ने स्वास्थ्य सेवाओं का फिजिकल मूल्यांकन किया। निरीक्षण के दौरान टीम ने केंद्र में मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं, ओपीडी संचालन, पंजीकरण व्यवस्था, स्वच्छता, दवा उपलब्धता और विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं का बारीकी से आकलन किया।
राष्ट्रीय स्तर की टीम ने निरीक्षण के दौरान मरीजों को दी जा रही उपचार सेवाओं, आवश्यक दवाओं की उपलब्धता, रिकॉर्ड संधारण, प्रतीक्षालय की व्यवस्था, साफ-सफाई और संक्रमण नियंत्रण संबंधी व्यवस्थाओं की विस्तार से समीक्षा की। इसके अलावा अस्पताल परिसर की स्वच्छता, विभिन्न रजिस्टरों के रखरखाव, दस्तावेजों के संधारण तथा गुणवत्ता मानकों के अनुरूप कार्यप्रणाली का भी गहन निरीक्षण किया गया। टीम ने स्वास्थ्य केंद्र की सेवाओं से जुड़े विभिन्न पहलुओं का मौके पर फिजिकल सत्यापन भी किया।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान टीम ने केंद्र में कार्यरत स्वास्थ्य कर्मियों से भी विभिन्न बिंदुओं पर जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर डॉ. विधि, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ), स्वास्थ्य कार्यकर्ता तथा आशा कार्यकर्ता उपस्थित रहे और उन्होंने केंद्र में संचालित स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी टीम को दी।
विज्ञापन

खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. मोनीषा अग्रवाल ने बताया कि एनक्यूएएस टीम ने आयुष्मान आरोग्य मंदिर का निर्धारित गुणवत्ता मानकों के आधार पर विस्तृत निरीक्षण किया है। उन्होंने कहा कि टीम की ओर से दिए गए सुझावों के अनुरूप आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाए जाएंगे, ताकि मरीजों को और अधिक प्रभावी, सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें। उन्होंने बताया कि गुणवत्ता मानकों पर खरा उतरने पर केंद्र को राष्ट्रीय स्तर पर प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें