फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: साढ़े तीन साल में विकास कार्यों पर खर्च हुए 200 करोड़ रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ददाहू (सिरमौर)। कांग्रेस सरकार के साढ़े तीन वर्षों के कार्यकाल में रेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास हुआ है। यहां बिजली, पानी, सड़क, स्वास्थ्य व शिक्षा के क्षेत्र में करीब 200 करोड़ रुपये की राशि विभिन्न विकास कार्यों पर खर्च की गई है। बावजूद इसके भाजपा के नेता रेणुका के विधायक विनय कुमार पर लगातार छिंटाकशी कर उनको बदनाम कर रहे हैं। ये बात ब्लॉक कांग्रेस कमेटी रेणुका जी के अध्यक्ष तपेंद्र चौहान ने ददाहू में आयोजित एक पत्रकार वार्ता में कही।
विज्ञापन


उन्होंने आंकड़े प्रस्तुत करते हुए बताया कि बीते तीन वर्षों के दौरान सड़कों के रखरखाव और उनके उन्नतिकरण पर 85.61 करोड़, पेयजल व सिंचाई की नई योजनाओं व पाइपों की मरम्मत आदि पर 43.32 करोड़, बिजली के 203 नए ट्रांसफार्मर लगाने और बिजली व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए 31 करोड़ रुपये की राशि खर्च की जा चुकी है। विभिन्न विभागों की सैकड़ों योजनाओं पर अभी कार्य प्रगति पर है। इसके बावजूद भी भाजपा नेता आए दिन अनाप-शनाप बयानबाजी करके विधायक की छवि को खराब कर रहे हैं। यदि उनमें हिम्मत है तो वह विधायक का मुकाबला करके दिखाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें