फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खालिस्तानी झंडे लगाने के मामले में सरकार से मांगा इस्तीफा

विज्ञापन
नाहन में अतिरिक्त उपायुक्त को ज्ञापन सौंपते आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी। संवाद - फोटो : NAHAN
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। आम आदमी पार्टी सिरमौर ने प्रदेश सरकार से इस्तीफे की मांग की है। पार्टी पदाधिकारियों का कहना है कि जो सरकार विधानसभा की सुरक्षा न कर सके, वह जनता को कैसे बचाएगी। पार्टी पदाधिकारियों ने इस मामले में महामहिम राष्ट्रपति से भी दखल देने की मांग की है। इसको लेकर आम आदमी पार्टी सिरमौर का एक प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को नाहन में अतिरिक्त उपायुक्त से मिला।
विज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल में शामिल सुभाष शर्मा, अनिंद्र सिंह नोटी, विनोद कुमार, सोहन सिंह, अमरजीत सिंह, रघुवीर सिंह, अरुण सिंह, अमरजीत सिंह, वरुण आदि महामहिम राष्ट्रपति के नाम अतिरिक्त उपायुक्त को एक ज्ञापन सौंपा।
इसके माध्यम से पार्टी पदाधिकारियों ने कहा कि विधानसभा परिसर के बाहर खालिस्तानियों के झंडे लगाए जाने की घटना बेहद शर्मनाक है। सरकार के रहते विधानसभा जैसे अतिसुरक्षित क्षेत्र में खालिस्तान के झंडे लगाना और भी शर्मनाक है। सरकार को तत्काल इस्तीफा देना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार या तो कमजोर पड़ चुकी है या फिर सरकार के ही कुछ लोग मुख्यमंत्री से नाखुश हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें