फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमटा में पेड़ से फंदा लगाकर युवक ने दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नाहन (सिरमौर)। उपमंडल के जमटा में 40 वर्षीय व्यक्ति ने पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है।
मृतक की पहचान ओम प्रकाश, निवासी कत्याड़, तहसील नाहन के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार वीरवार सुबह जमटा के पास कत्याड़ को जाने वाले रास्ते में पेड़ से युवक का शव लटका होने की सूचना सदर थाना नाहन को मिली। इसके बाद पुलिस मौके पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल अस्पताल नाहन पहुंचाया।
विज्ञापन

पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है। वहीं, मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि मृतक युवक चालक था और निजी गाड़ी चलाता था। थाना प्रभारी मानवेंद्र ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें