फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सराहां स्कूल में 54 लाख से बनेगा परीक्षा हॉल

विज्ञापन
रावमावि सराहां में परीक्षा हॉल के दो कमरों का शिलान्यास करते सांसद सुरेश कश्यप। संवाद - फोटो : NAHAN
विज्ञापन
सराहां (सिरमौर)। रावमापा सराहां (ब्वॉयज) में 54 लाख रुपये से परीक्षा हाल का निर्माण किया जाएगा। परीक्षा हाल बनने से परीक्षाओं के समय विद्यार्थियों को बैठने की सहूलियत मिल पाएगी। लोकसभा सांसद सुरेश कश्यप ने सोमवार को परीक्षा हाल के कार्य का शिलान्यास किया। इस अवसर पर पच्छाद की विधायक रीना कश्यप भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन

अपने संबोधन में सुरेश कश्यप ने विद्यार्थियों से राष्ट्र निर्माण में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। इस अवसर पर सांसद ने स्कूल भवन के जीर्णोद्धार के लिए 10 लाख रुपये देने की घोषणा की। जबकि विधायक रीना कश्यप ने स्कूल हाल को आधुनिक करने के लिए 3 लाख, स्कूल के चारों ओर फेंसिंग लगाने के लिए 3 लाख, ओपन थियेटर के जीर्णोद्धार के लिए 3 लाख रुपये देने की घोषणा की। इसके अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रम में पोशाकों के लिए 50 रुपये देने की भी घोषणा की। इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य समेत समस्त स्कूल स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें