फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में कोरोना से महिला और पुरुष की मौत

विज्ञापन
Coronavirus economic impact concept image - फोटो : Feydzhet Shabanov - stock.adobe.
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। जिला सिरमौर में बीमारी से ग्रस्त एक महिला और पच्छाद के बुजुर्ग की मौत हो गई। दोनों में कोरोना संक्रमण की भी पुष्टि हुई है। इसके बाद कोविड प्रोटोकॉल के अंतर्गत दोनों शवों का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार नाहन की 48 वर्षीय महिला की चंडीगढ़ में उपचार के दौरान मौत हो गई। महिला कैंसर रोग से पीड़ित थी। दो दिन पहले महिला को मेडिकल कॉलेज नाहन में भर्ती किया गया था। नाजुक हालत के चलते उसे चंडीगढ़ रेफर किया गया, जहां सोमवार को करीब साढ़े नौ बजे उसकी मौत हो गई। इस दौरान महिला का कोविड टेस्ट भी करवाया गया जिसमें रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजीव सहगल ने महिला के निधन की पुष्टि की है। उन्होंने बताया
कि कोविड प्रोटोकॉल के तहत मृतक का अंतिम संस्कार किया गया।
उधर, पच्छाद विस क्षेत्र की सिरमौरी मंदिर पंचायत के चनयाना गांव के 75 वर्षीय बुजुर्ग की रविवार देर रात्रि एमएमयू सुलतानपुर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में निधन हो गया है। मृतक हृदय रोग व संक्रमण से ग्रसित थे। 21 जनवरी को आरटीपीसीआर के तहत लिए गए सैंपल मेें उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। सोमवार को कोविड प्रोटोकॉल के तहत उनका अंतिम संस्कार किया गया। खंड चिकित्सा अधिकारी पच्छाद डॉ. संदीप शर्मा ने बुजुर्ग के निधन की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें