फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पच्छाद में कच्चे घर की दीवार ढही, पशुशाला गिरी

विज्ञापन
पच्छाद उपमंडल के मलाणा कुफर में गिरी पशुशाला की छत। - फोटो : NAHAN
विज्ञापन
सराहां (सिरमौर)। उपमंडल पच्छाद में बारिश से एक पशुशाला की छत गिरने और एक मकान की दीवार ढह गई। इस दौरान पशुशाला और मकान मालिक को करीब 8500 रुपये का नुकसान हुआ है। सोमवार को संबंधित हल्का पटवारी ने मौके का मुआयना किया और रिपोर्ट तैयार कर विभाग के उच्चाकारियों को भेजी।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार भारी बारिश के चलते पच्छाद क्षेत्र के मलाणा कुफर में प्रीतम सिंह की पशुशाला की छत ढह गई। हालांकि इसमें कोई जानी क्षति नहीं हुई है लेकिन प्रीतम सिंह का करीब पांच हजार रुपये का नुकसान आंका गया है।
वहीं दूसरी ओर आरका बड़योग के धनीराम के कच्चे मकान की एक दीवार ढह गई। इसमें धनीराम को करीब 3500 रुपये का नुकसान हुआ है। एसडीएम पच्छाद डॉ. शशांक गुप्ता ने बरसात से पशुशाला और मकान की दीवार ढहने की पुष्टि की है।

उपमंडल पच्छाद के आरका बडयोग में कच्चे मकान की ढही दीवार।- फोटो : NAHAN

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें