संत निरंकारी मिशन की ओर से पांवटा साहिब में लगाए शिविर में रक्तदान करते मिशन के सेवादार। संवाद
- फोटो : NAHAN
पांवटा साहिब (सिरमौर)। संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन ने पांवटा में रक्तदान शिविर आयोजित किया। इसमें 150 संत निरंकारी मिशन भक्तों और स्थानीय लोगों ने रक्तदान किया। रक्तदान शिविर का शुभारंभ तहसीलदार पांवटा साहिब ने किया। उन्होंने रक्तदान शिविर में शामिल लोगों को प्रोत्साहित किया।
उन्होंने निरंकारी मिशन की सच्ची सेवाओं की प्रशंसा भी की। उन्होंने कहा कि पर्यावरण को शुद्ध रखने, सफाई अभियान, रक्तदान शिविर जैसे सामाजिक कार्यों में निरंकारी मिशन अग्रणी भूमिका निभा रहा है।
------