फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरला शिक्षा खंड में रखे जाएंगे 20 अंशकालीन बहुउद्देशीय कर्मी

विज्ञापन
20 part time workers will be appointed in surla education block
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। शिक्षा खंड सुरला के अंतर्गत आने वाली 20 प्राथमिक और माध्यमिक पाठशालाओं में अंशकालीन बहुउद्देशीय कर्मी (पार्ट टाइम मल्टी टास्क वर्कर) रखे जाने हैं। इसके लिए साक्षात्कार की तिथि निर्धारित कर दी गई है।
विज्ञापन

खंड शिक्षा अधिकारी सुरला देशराज ने बताया कि शिक्षा खंड सुरला के अंतर्गत आने वाली 12 प्राथमिक पाठशालाओं और आठ माध्यमिक पाठशालाओं में अंशकालीन बहुउद्देशीय कर्मी रखे जाने हैं। इसके लिए एसडीएम कार्यालय नाहन में 20 से 22 जून तक साक्षात्कार होंगे।
आवेदनकर्ता को सभी प्रमाण पत्रों सहित निर्धारित तिथि पर सुबह ठीक 10:00 बजे एसडीएम कार्यालय नाहन में पहुंचना होगा। उन्होंने बताया कि राजकीय प्राथमिक पाठशाला सैनवाला, मोहलियों कटोला, मोगीनंद-दो, जंगला भूड़, नेरों और कोटड़ी में अंशकालीन बहुउद्देशीय कर्मियों की भर्ती लिए 20 जून, भागपुर सिंबलवाला, खड़कों, देवनी, ढाकवाला, देवका और जोहड़ों में अंशकालीन बहुउद्देशीय कर्मियों की भर्ती के लिए 21 जून को साक्षात्कार रखे गए हैं। इसके अलावा देवनी, कंडईवाला, देवका, मीरपुर कोटला, बलसार, खैरी, नागल सकेती, सलानी स्कूल के लिए 22 जून को एसडीएम कार्यालय नाहन में साक्षात्कार होंगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि आवेदक को साक्षात्कार की निर्धारित तिथि के दिन एसडीएम कार्यालय नाहन में सुबह ठीक 10:00 बजे पहुंचना होगा। मूल दस्तावेज लाने बेहद जरूरी हैं। चयन कमेटी के समक्ष सभी मूल दस्तावेजों की जांच करवानी होगी। इस कार्य के लिए कोई भी यात्रा भत्ता देय नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें