फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी को अर्पित किए श्रद्धासुमन

विज्ञापन
विज्ञापन
राजगढ़ (सिरमौर)। भाजपा ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को रविवार को श्रद्धांजलि देने के लिए सनातन धर्म मंदिर राजगढ़ में शोकसभा का आयोजन किया। पूर्व प्रधानमंत्री के चित्र पर पुष्प चढ़ाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर प्रदेश भाजपा महामंत्री चंद्र मोहन ठाकुर ने कहा कि आज समूचा देश निशब्द है और शोक में डूबा हुआ है। वह भारत माता के ऐसे महान सपूत थे, जिन्होंने अपना पूरा जीवन देश सेवा में अर्पित किया। वह हिमाचल को अपना दूसरा घर मानते थे और उनके द्वारा प्रदान किए गए विशेष औद्योगिक पैकेज के कारण नालागढ़, बद्दी, कालाअंब व पांवटा में सैकड़ों उद्योग स्थापित हो पाए।
विज्ञापन

विधायक सुरेश कश्यप ने कहा कि अटल जी सर्वमान्य नेता थे। वह प्रखर वक्ता और बहुआयामी व्यक्तित्व के स्वामी थे। उन्होंने प्रधानमंत्री सड़क योजना से पूरे देश को जोड़ने, सर्व शिक्षा अभियान सहित अनेकों योजनाएं चलाईं। इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता शेर सिंह ठाकुर, विजय भारद्वाज, जिला लाल कश्यप, पृथ्वी राज, रणजोत ठाकुर, जिला किसान मोर्चा अध्यक्ष सुनील ठाकुर, भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रताप ठाकुर, पार्षद अशोक सूद, नरेंद्र नेगी, दिनेश ठाकुर, साकेश शर्मा व पियूष दस्सन उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें