फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसने काटे देवदार के पेड़, विभाग बेखबर

विज्ञापन
विज्ञापन
फालोअप---
विज्ञापन

किसने काटे देवदार के पेड़, विभाग बेखबर
वन विभाग की टीम ने किया शिल्ला जंगल का दौरा
कफोटा में बरामद हुई है शिल्ला में काटे गए पेड़ों की लकड़ी
अमर उजाला ब्यूरो
शिलाई (सिरमौर)। वन परिक्षेत्र कफोटा के तहत देवदार के पेड़ों की 18 गेलियां बरामद होने के बाद वन विभाग ने जांच तेज कर दी है। स्कूल के प्रांगण के समीप यह लकड़ी किसने पहुंचाई, इसका फिलहाल पता नहीं चल पाया है। शिल्ला के जंगलों में दो पेड़ काटे हुए पाए गए हैं। यह लकड़ी इन्हीं पेड़ों की बताई जा रही है। लेकिन, अवैध कटान को अंजाम देने वाले अभी तक विभाग की पहुंच से दूर हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार रविवार को कफोटा में देवदार की अवैध लकड़ी मिलने पर छानबीन शुरू कर दी है। सोमवार को वन विभाग का पूरा अमला शिल्ला जंगल में पहुंचा। विभाग की टीम ने दोनों पेड़ों के ठूंठों की पैमाइश की। विभाग के अनुसार यह दोनों पेड़ तृतीय ग्रेड के हैं। जिसका मूल्य 69,434 रुपये के करीब है। वन परिक्षेत्र अधिकारी कफोटा महेंद्र सिंह ने बताया कि बरामद की गई दोनों पेड़ों की लकड़ी 1.4838 घन मीटर है। जो वन विभाग ने अपने कब्जे में ले ली है। उन्होंने कहा कि स्कूल के चौकीदार से भी पूछताछ की जा रही है कि स्कूल का गेट किसने खुलवाया और स्कूल के मैदान में किसने यह लकड़ी रखी। उधर, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कफोटा के प्रधानाचार्य वाईएम अग्निहोत्री ने बताया कि वह भी स्कूल के रात्रि चौकीदार सेे पूछताछ करेंगे। डीएफओ रेणुका सुशील राणा ने बताया कि वन परिक्षेत्र अधिकारी कफोटा को आदेश दिए गए हैं कि वह मौके पर जाकर कार्रवाई करें और मामला पुलिस में दर्ज करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें