फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस में चढ़ते समय गिरा अधेड़, पीजीआई रेफर

विज्ञापन
HRTC
विज्ञापन
कालाअंब (सिरमौर)। औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब के मोगीनंद में हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस में चढ़ते समय एक अधेड़ व्यक्ति सड़क पर गिर गया। इससे अधेड़ के सिर में चोटें आई हैं। घायल अधेड़ को उपचार के लिए डॉ. वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज नाहन लाया गया, जहां से उसे पीजीआई चंडीगढ़ के लिए रेफर कर दिया है। उधर, पुलिस ने चालक और परिचालक के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक कालाअंब-पांवटा राष्ट्रीय उच्च मार्ग-07 पर बुधवार सुबह लोक निर्माण विभाग में तैनात बेलदार नूर आलम (55) निवासी खड़कों मोगीनंद से एचआरटीसी की बस में चढ़ रहा था कि अचानक बस के चलते ही नूर आलम का संतुलन बिगड़ा और वह गिर गया। हादसे के तुरंत बाद चालक ने बस रोककर घायल नूर आलम को नजदीक के अस्पताल पहुंचाया। यहां से उसे नाहन मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। घायल का सिटी स्कैन नाहन मेडिकल कॉलेज में नहीं हो पाया। लिहाजा, उसे पीजीआई चंडीगढ़ भेज दिया गया है। उधर, कालाअंब पुलिस थाना प्रभारी संजय कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि एचआरटीसी की बस नंबर एचपी18-7342 के चालक और परिचालक दोनों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आगामी कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें