फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: स्केटिंग के शौकीनों का इंतजार खत्म, रिंक में जमी बर्फ; रविवार से ट्रायल शुरू होने की उम्मीद

Thu, 27 Nov 2025 04:00 AM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला।

सार

शिमला के लक्कड़ बाजार आइस स्केटिंग रिंक में बुधवार सुबह बर्फ की पहली परत जम गई। यदि अगले दो से तीन दिनों तक इसी तरह तापमान कम रहा और बर्फ जमने की प्रक्रिया सुचारू रही तो रविवार को सीजन का पहला ट्रायल सत्र आयोजित किया जा सकता है।
विज्ञापन
रिंक में जमी बर्फ। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी शिमला के लक्कड़ बाजार आइस स्केटिंग रिंक में स्केटिंग प्रेमियों का इंतजार खत्म हो गया है। बुधवार सुबह रिंक में बर्फ की पहली परत जम गई। रिंक में सोमवार से ही बर्फ जमाने की प्रक्रिया शुरू हो गई थी। रात के समय प्रत्येक घंटे बाद मैदान में नियमित रूप से पानी का छिड़काव किया जा रहा था। स्केटिंग रिंक के संयुक्त सचिव पंकज प्रभाकर ने बताया कि रिंक में बर्फ जमना शुरू हो गया है। यदि अगले दो से तीन दिनों तक इसी तरह तापमान कम रहा और बर्फ जमने की प्रक्रिया सुचारू रही तो रविवार को सीजन का पहला ट्रायल सत्र आयोजित किया जा सकता है।

विज्ञापन


शिमला आइस स्केटिंग क्लब की ओर से स्केटर्स को सोशल मीडिया ग्रुप्स में अपडेट भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। बीते सीजन में रिंक में केवल 36 सत्र ही हो पाए थे। मौसम अपेक्षाकृत गर्म रहने और कम बर्फबारी के कारण सत्रों की संख्या काफी घट गई थी। इस बार अधिक ठंड पड़ने और बर्फ जमने की प्रक्रिया जल्दी शुरू होने से उम्मीद जताई जा रही है कि इस सीजन में अधिक सत्र आयोजित होंगे।
विज्ञापन


ये है सदस्यता शुल्क
सीनियर : पूरे सीजन का शुल्क 3000 रुपये, आधे सीजन के लिए 1700 रुपये
जूनियर: पूरे सीजन का शुल्क 1800 रुपये, आधे सीजन के लिए 900 रुपये

स्केट्स किराया: सीनियर 1500 रुपये प्रति सीजन, जूनियर 1200 रुपये प्रति सीजन
कैजुअल स्केटिंग शुल्क: 300 रुपये प्रति व्यक्ति, प्रति सत्र

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें