फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश: चोरों ने स्कूल के चौकीदार को कमरे में कर दिया बंद, बाहर से चंदन का पेड़ काट ले गए शातिर

Fri, 05 Sep 2025 07:43 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर।

सार

बिलासपुर जिले के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कंदरौर में चोरों ने चौकीदार को कमरे में बंद कर दिया और बाहर से करीब 25 साल पुराना चंदन का पेड़ काट ले गए। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
कटा हुआ चंदन का पेड़। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिलासपुर में चंदन चोर गिरोह बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहा है और पुलिस के हाथ खाली हैं। ताजा मामले में स्कूल चौकीदार को कमरे में बंद कर शातिर करीब 25 साल पुराना चंदन का पेड़ काट ले गए। यह मामला उपमंडल सदर की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कंदरौर में पेश आया। वन काटुओं ने वारदात को वीरवार रात करीब 1:00 बजे अंजाम दिया।

विज्ञापन


घटना के समय चौकीदार अपने कमरे में था। वन काटुओं ने पहले चौकीदार के कमरे को बाहर से बंद कर दिया। इसके बाद पेड़ काट ले गए। चौकीदार को भी पेड़ कटने का पता नहीं चला। वन काटू पेड़ के मोटे तने को साथ ले गए हैं, जबकि टहनियों को मौके पर ही छोड़ गए हैं। सुबह जब चौकीदार उठा तो कमरा बाहर से बंद पाया। उसने दरवाजे की टूटी हुई जगह से हाथ बाहर निकाला और कुंडी को खोला। बाहर स्कूल परिसर में चंदन का पेड़ कटा हुआ देखा। सूचना स्कूल प्रबंधन को दी। इसके बाद सदर थाना पुलिस को सूचित किया गया।

विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही पुलिस
पुलिस ने चौकीदार का बयान दर्ज किया। स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला गया। कैमरे में एक व्यक्ति दिखाई दे रहा है, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस स्कूल में लगे अन्य सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाल रही हैं। बता दें कि जिले में चंदन के पेड़ काटने की वारदात पहले भी हो चुकी है।

ओयल गांव में कटे थे चंदन के पेड़
कुछ माह पहले बिलासपुर शहर के साथ लगते ओयल गांव में भी निजी और सरकारी संपत्ति से दो बार चंदन के पेड़ काटे गए थे। इसके बाद बिलासपुर कॉलेज के परिसर से भी तीन पेड़ काट लिए थे। इन मामलों में भी पुलिस के हाथ अभी तक खाली हैं। इसी कारण चंदन तस्करों के हौसले बुलंद है। उधर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव चौधरी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें