फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरा रंग दे बसंती चोला पर झूमे जवान

विज्ञापन
आईटीबीपी केंद्र सराहन में भजन संध्या में मौजूद लोग। - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। आज अगर हम आजादी से जीवन जी रहे हैं तो यह देश भक्तों की बदौलत है। हमें हमेशा देश भक्तों का स्मरण करना चाहिए। यह बात दिव्य ज्योति जागृति संस्थान की साध्वी कालिंदी भारती ने 19वीं वाहिनी भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल बौंडा के जवानों के लिए राष्ट्र प्रेम एवं अध्यात्म विषय पर आयोजित भजन संध्या कार्यक्रम में कही। कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश वंदना से किया गया।
विज्ञापन

भारती ने कहा कि जब तू सीमा पर होता है, मेरा देश चैन से सोता है, हमारे देश के जवान जो सीमाओं पर पहरा देते हैं चाहे वह रेगिस्तान के मरुस्थल हो या हिमालय के ग्लेशियर, हर परिस्थिति में देश की सुरक्षा में जीवन न्योछावर कर देते हैं। साध्वी किरण भारती, पूर्णिमा भारती, कुलविंद्र और सुनील ने मेरा रंग दे बसंती चोला गीत गाकर सभागार में उपस्थित जवानों को झूमने पर मजबूर किया।
कार्यक्रम के बाद कंपनी कमांडेंट टी. संजीत सिंह ने दिव्य ज्योति जागृति संस्थान का आभार जताया। उन्होंने साध्वी कालिंदी भारती को आईटीबीपी की ओर से स्मृति चिह्न भी भेंट किया। इस मौके पर धीरानंद और साध्वी सोनिया भारती समेत कई अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें