बालिका आश्रम में वस्तुओं को वितरित करते हुए किन्नौर कांग्रेस महिला प्रधान सरोज नेगी
- फोटो : RAMPUR-HP
रिकांगपिओ (किन्नौर)। किन्नौर में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की 37वीं पुण्यतिथि पर किन्नौर महिला कांग्रेस ने बालिका आश्रम में जाकर बच्चों के साथ राष्ट्रीय संकल्प दिवस मनाया। इस मौके पर किन्नौर महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सरोज नेगी ने कहा कि इस अवसर पर कल्पा अनाथ आश्रम में 11 लड़कियां को पेन, कॉपी, केले सहित अन्य सामान वितरित किया।
किन्नौर कांग्रेस महिला के प्रधान सरोज नेगी ने कहा कि कल्पा बालिका आश्रम में कुल 29 बच्चे हैं। मगर अवकाश होने से इस समय सिर्फ 11 बच्चे ही मौजूद थे। उन्होंने बालिकाओं से आश्रम में खाने और रहने की सुविधाओं के बारे में भी विस्तार से जानकारी हासिल की। इस मौके पर किन्नौर कांग्रेस महिला सदस्य छेरिंग डोलमा भी मौजूद रहीं।