हिमाचल प्रदेश ऑलपिंक संघ के कार्यकारिणी सदस्य विनोद कुमार का रामपुर पहुंचने पर स्वागत करते हुए ?
- फोटो : RAMPUR-HP
रामपुर बुशहर। रविवार को हिमाचल प्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन के कार्यकारी सदस्य विनोद कुमार रामपुर पहुंचे। यहां पहुंचने पर ताईस मार्शल आर्ट अकादमी रामपुर ने उनका स्वागत किया। इस दौरान अकादमी ने उनके समक्ष कई मांगें भी रखी। अकादमी ने रामपुर में युवाओं को ताइक्वांडो का प्रशिक्षण मुहैया करवाने के लिए एक सभागार और रामपुर में राज्य स्तरीय स्पर्धा आयोजित करने की मांग उठाई।
उन्होंने कहा कि इस खेल से जहां युवाओं का शरीर मजबूत होता है। वहीं वह नशे से भी दूर रहेंगे। रामपुर में वर्तमान में करीब 70 युवा ताइक्वांडो का प्रशिक्षण ले रहे हैं। उपमंडल रामपुर के मघारा गांव के टेकचंद ने राष्ट्रीय स्तर की ताइक्वांडो स्पर्धा में गोल्ड मेडल हासिल किया है। यह क्षेत्र और प्रदेश के लिए गर्व की बात है।
विनोद कुमार ने रामपुर अकादमी को आश्वस्त किया कि रामपुर में जल्द जिला और राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही समस्याओं को हिमाचल प्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन के समक्ष प्रमुखता से उठाया जाएगा। इस अवसर पर शिव सिंह, राजेंद्र नेगी, जियालाल, ईशान, सुशील, जय चंद, मनोहर, विजय, अंकुर, वरूण और जसवंत सहित अन्य मौजूद रहे।