वाल्मीकि जंयती पर रामपुर में श्रद्धालुओं भंडारें का आनंद लेते हुए
- फोटो : RAMPUR-HP
रामपुर बुशहर। वाल्मीकि जयंती पर रामपुर में भंडारे का आयोजन किया गया। सूक्ष्म स्तर पर आयोजित भंडारे में रामपुर शहर के लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर वाल्मीकि समाज के लोगों ने वाल्मीकि भगवान माता-सीता और लव-कुश की झांकियां भी निकाली।
एनएच-पांच से होकर बाजार में झांकी निकाली गई। भंडारे से पूर्व मंदिर परिसर में हवन भी किया गया। धार्मिक अनुष्ठान में लोगों ने भाग लिया। इस मौके पर सतीश कुमार, अशोक, राकेश, विजय, बिट्टू, फूल कुमार, सुखवीर सिंह दर्शन और अशोक सहित अन्य लोग मौजूद रहे।