फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम ने समदो-काजा मार्ग का किया निरीक्षण

विज्ञापन
एसडीएम काजा महेंद्र प्रताप सिंह पर्यटकों से दिशा निर्देश देते हुए - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
काजा(लाहौल-स्पीति)। एसडीएम काजा महेंद्र प्रताप सिंह ने भारी बारिश और बर्फबारी से हुए नुुकसान को देखते हुए समदो-काजा मार्ग का निरीक्षण किया। यह मार्ग कई जगह सोमवार देर रात से बंद है। इससे लोगों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मंगलवार सुबह मार्ग खोलने का कार्य शुरू कर दिया गया। कई पर्यटक ताबो से काजा की ओर आ रहे थे।
विज्ञापन

एसडीएम काजा महेंद्र प्रताप सिंह ने पर्यटकों से अपील की कि जो जहां हैं, वही रुकें। जब तक आवाजाही बहाल नहीं होती है, वहीं उन्होंने पर्यटकों का कुशलक्षेम जाना। ताबो होम स्टे के संचालकों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
समदो में फंसे लोगों से मिले और यातायात की स्थिति के बारे में जानकारी दी। इसके साथ ही बेवजह यात्रा न करने की सलाह भी दी है। इस दौरान उनके साथ डीएसपी रोहित मृग पूरी और नायब तहसीलदार विद्या सिंह नेगी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें