फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नप ने रामपुर को जिला बनाने का प्रस्ताव किया पारित

विज्ञापन
रामपुर नगर परिषद की बैठक में मौजूद पदाधिकारी और पार्षद। - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। रामपुर बुशहर को जिला बनाने की मांग एक बार फिर जोर पकड़ने लगी है। इस बार नगर परिषद रामपुर ने इसका खुलकर समर्थन किया है। नप ने रामपुर को जिला बनाने का प्रस्ताव पारित कर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को भेजा है। दशकों से चली आ रही मांग को लेकर नगर परिषद के सभी पार्षदों ने एकमत होकर उठाया है। इसके अलावा वीरवार को आयोजित नगर परिषद की बैठक में विभिन्न मुद्दों को लेकर चर्चा
विज्ञापन

की गई।
नगर परिषद रामपुर की बैठक वीरवार को अध्यक्ष प्रीति कश्यप की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में नवंबर माह के आय-व्यय का लेखाजोखा रखा गया। इसके अलावा बैठक में मुख्य मुद्दा रामपुर को जिला बनाने का ही रहा। सभी पार्षदों ने सर्वसम्मति से रामपुर को जिला बनाने के प्रस्ताव का समर्थन किया। इसके अलावा बैठक में नप क्षेत्र रामपुर में ओवर हेड ब्रिज का निर्माण करने, नए बने वार्डों को सीवरेज प्रणाली से जोड़ने, वार्डों में पक्के रास्तों का निर्माण करने, एनएच किनारे पैदल पाथ बनाने और सभी वार्डों में स्ट्रीट लाइटों की बेहतर व्यवस्था करने को लेकर चर्चा हुई।
बैठक में विकास कार्यों को लेकर टेंडर प्रक्रिया शुरू करने, दिहाड़ीदार मजदूरों को नई दरों से दिहाड़ी देने, विभिन्न प्रार्थना पत्रों और अनापत्ति प्रमाणपत्रों को लेकर चर्चा की गई। बैठक में रामपुर शौचालय से प्राप्त होने वाली राशि अभी तक नहीं मिलने को लेकर भी चर्चा की गई। बैठक में उक्त ठेकेदार पर नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग उठी गई। बैठक में नेशनल हाईवे-पांच की पहाड़ी की तरफ सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त करने को लेकर चर्चा हुई।
विज्ञापन

नप क्षेत्र में रास्तों के साथ हुई तोड़फोड़ को जल्द दुरुस्त करने का मुद्दा भी खूब गर्माया। पार्षदों ने मांग की कि इस संबंध में आईपीएच विभाग को नोटिस जारी कर ठेकेदार ने तोड़े गए रास्तों की मरम्मत करने की अपील की जाए। इस मौके पर नप के कार्यकारी अधिकारी सूरत सिंह बोज्ञाटो, उपाध्यक्ष अश्वनी नेगी, पार्षद विशेषर लाल, प्रदीप कुमार, स्वाति बंसल, मुस्कान नेगी, गोविंद राम, रोहिताशव सिंह मेहता, कांता देवी, कमल भारद्वाज और सुनील नेगी सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें