फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नित्थर बाजार में हुड़दंग, शरारती तत्वों ने वाहनों को पहुंचाया नुकसान

विज्ञापन
नित्थर में हुड़दंगियों ने कई मोटरसाइकिलों को पहुंचाया नुकसान। - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
नित्थर (कुल्लू)। नित्थर बाजार में शरारती तत्वों के कारनामों से क्षेत्र के लोग खौफजदा है। आए दिन यहां वाहनों से पेट्रोल और डीजल चोरी होने के मामले सामने आते रहते हैं। वहीं अब विगत रात शरारती तत्वों ने कई बाइकों से तोड़फोड़ की है तो वहीं गाड़ियों को भी नुकसान पहुंचाया है। इस घटना से वाहन मालिकों में खौफ बना हुआ है। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह जब एचआरटीसी की बस नित्थर पहुंची तो यहां सड़क के किनारे खड़ी कई बाइक से तोड़फोड़ करने की बात सामने आई तो वहीं कई बाइकों को सड़क पर गिरा दिया गया था।
इसके साथी गाड़ियों को भी नुकसान पहुंचाया गया था। इसके बाद मामले की सूचना वाहन मालिकों को मिली और आनन फानन में पुलिस को मामले की सूचना दी गई। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। इसके साथ ही सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। स्थानीय व्यापारियों ने पुलिस प्रशासन से गुहार लगाई है कि रात में बाजार की गश्त की जाए, ताकि ऐसी घटनाओं को होने से रोका जा सके।
विज्ञापन

पुलिस चौकी नित्थर के एएसआई सुशील कुमार ने कहा कि ऐसी गतिविधियों में शामिल होने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। पुलिस गश्त भी करेगी लेकिन वाहन की सुविधा नहीं होने के कारण समस्या पेश आ रही है। रात को जंगली जानवरों का खतरा भी बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें