फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अघोषित बिजली कटों की मार झेल रहे सैकड़ों उपभोक्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
दलाश (कुल्लू)। दलाश क्षेत्र में बिजली के अघोषित कटों से क्षेत्र की जनता परेशान है। क्षेत्र में हर रोज दिन के समय तीन से चार घंटे तक बिजली के अघोषित कट लग रहे हैं, जिस कारण ग्रामीणों और दुकानदारों भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

गौर हो कि दलाश क्षेत्र में बीते कई दिनों से बिजली के अघोषित कट उपभोक्ताओं की परेशानी का सबब बने हुए हैं। बीते मंगलवार को दोपहर तीन बजे बिजली का कट लग गया और बिजली बुधवार को सुबह 10 बजे बहाल हुई, वहीं इसके बाद फिर 10:30 बजे बिजली कट लग गया और शाम पांच बिजली बहाल हुई। वहीं, वीरवार को भी दोपहर 2 बजे बिजली का कट लगा। कई घंटों बाद बिजली आई तो लोगों को राहत मिली।
दलाश क्षेत्र की 10 पंचायतों का केंद्र है और 10 पंचायतों से रोजाना ग्रामीण अपने कार्यों से यहां पहुंचते हैं। बैंक, लोकमित्र केंद्र और पोस्ट आफिस सहित कई कार्यालयों में बिजली न होने के कारण लोगों को परेशानियां झेलनी पड़ती हैं। घंटों बिजली बाधित रहने से ग्रामीणों को काम करवाए बगैर खाली हाथ घर लौटना पड़ रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीण सुनील कुमार, तरसेम, कुलदीप, संजीव, मोहर सिंह, राजकुमार, कैलाश शर्मा, मोहन लाल सहित अन्य ने कहा कि इन दिनों घटों बिजली बाधित रहती है। पूर्व सूचना दिए बगैर कई घंटों के अघोषित कट लगने से लोगों की दिक्कतें बढ़ गई हैं। उन्होंने विद्युत बोर्ड प्रबंधन से क्षेत्र में बिजली आपूर्ति सुचारु रूप से मुहैया करवाने की मांग की है।
उधर, इस बारे में विद्युत बोर्ड आनी के एक्सईएन विजय ठाकुर ने कहा कि अशला लाइन में फाल्ट आने के कारण के समस्या पेश आ रही है। जल्द ही समस्या का स्थायी का समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें