फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांगला में अलग-अलग हादसों में दो लोगों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सांगला (किन्नौर)। जनजातीय जिला किन्नौर के सांगला थाना के तहत दो घटनाओं में दो व्यक्तियों की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए हैं। मामला दर्जकर कर आगामी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

मिली जानकारी के मुताबिक पहला मामला सांगला तहसील के ब्रुआ कंडे के साथ लगती ब्रुआ खड्ड में एक व्यक्ति की गिरने से मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस थाना सांगला की टीम घटनास्थल पर पहुंची और खड्ड से शव को निकाला। शव को सीएचसी सांगला पहुंचाया और पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। मृतक की पहचान तस्वीर चंद (58), गांव ब्रुआ, तहसील सांगला, जिला किन्नौर के रूप में हुई है।
वहीं दूसरा मामला वीरवार रात 11 बजे का है। बताया जा रहा है कि रेश्वल (सांगला) निवासी नरेश कुमार (52) अपने घर जा रहा था। रास्ते में अचानक पैर फिसलने से गिर गया। उसके बेटे और रिश्तेदारों ने उसे पीएचसी सांगला पहुंचाया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। घायल नरेश को प्राथमिक उपचार के बाद छोल्तू अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी किन्नौर अशोक रत्न ने पुष्टि की है। पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें