फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य सरकार ने अर्धसैनिक कल्याण बोर्ड का नहीं किया गठन : वीके शर्मा

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। एसएसबी कैंप कुमारसैन के सभागार में शुक्रवार को भूतपूर्व अर्धसैनिक कल्याण बोर्ड की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता कुमारसैन खंड के अध्यक्ष देवी चंद वर्मा ने की।
विज्ञापन

बैठक में संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीके शर्मा बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहे। वीके शर्मा ने कहा कि दुख का विषय है कि देश के लिए शहादत देने वाले अर्धसैनिक बलों के जवानों को सेना के जवानों की तर्ज पर आजादी के सात दशक बाद भी आज तक सुविधाएं नहीं मिल पाई हैं। उन्होंने कहा कि भूतपूर्व अर्ध सैनिक आज भी अपनी मांगों और समस्याओं को लगातार केंद्र और राज्य सरकारों से उठा रहे हैं लेकिन समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है। उन्होंने कहा कि पेंशन, स्वास्थ्य, कैंटीन की सुविधाओं सहित अनेक मांगे हैं जिसके लिए भूतपूर्वअर्धसैनिक कल्याण बोर्ड केंद्र और राज्य सरकारों से अपने हक की लड़ाई लड़ता रहेगा। उन्होंने कहा कि अभी तक राज्य सरकार ने अर्धसैनिक कल्याण बोर्ड का गठन नहीं किया है। इस अवसर पर डिप्टी कमांडेंट आरके कुभारे, एडम ऑफिसर मोही राम, अर्धसैनिक कल्याण बोर्ड के राज्य उपाध्यक्ष नंद लाल नेहरटु, राज्य महामंत्री वीर सिंह, कोषाध्यक्ष हंसराज ठाकुर सहित रामपुर, कुमारसैन, ठियोग, सुन्नी सहित अन्य ब्लॉकों के पदाधिकारी और कल्याण संघ के सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें