फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठियोग में बस और कार के बीच टक्कर, छात्र समेत दो घायल

विज्ञापन
ठियोग में सुबह गाड़ी और परिवहन की बस में जोरदार टक्कर होने से क्षतिग्र्रस्त मारूति कार - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
ठियोग (रामपुर बुशहर)। ठियोग में वीरवार सुबह करीब एचआरटीसी की बस और कार के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में कार में सवार चालक और छात्र को गंभीर चोटें आई हैं। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार सड़क से करीब 100 फीट नीचे जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे लोगों ने दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

घटना वीरवार सुबह 9:30 बजे की है जब एचआरटीसी बस शिमला से गड़ाच की ओर जा रही थी जबकि कार ठियोग से शिमला की ओर आ रही थी। इसी बीच जगड़ी हिमफेड पेट्रोल पंप के पास बस और कार के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इससे कार सड़क से करीब 100 फीट नीचे जा गिरी। कार में चालक मोंटी निवासी चांगरा (37) और स्कूल का छात्र सवार था। इस हादसे में दोनों को गंभीर चोटें आई हैं।
स्थानीय लोगों ने घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल ठियोग पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया गया है। पुलिस थाना ठियोग के प्रभारी कुलबीर सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि हादसे में कार सवारों को गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें