रिकांगपिओ (किन्नौर)। जनजातीय जिला किन्नौर के रोपा गांव की रीना नेगी ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट यूजी-2022) उत्तीर्ण की है। रीना नेगी पुत्री ठाकुर सिंह और गोपाल मोनी ने परीक्षा में 532 अंक अर्जित कर जिला, स्कूल और माता-पिता का नाम रोशन किया है।
रीना नेगी ने अपनी स्कूली शिक्षा एसडी सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल रिकांगपिओ से पूर्ण की और 12वीं परीक्षा में 96 प्रतिशत अंक हासिल किए। इस वर्ष नीट परीक्षा में 532 अंक प्राप्त कर रीना ने मेडिकल की सीट सुरक्षित की। एसडी सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल रिकांगपिओ के स्कूल प्रबंधक चैन कुमारी और सभी शिक्षकों ने रीना नेगी को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं।