फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केदी-कनाहल मार्ग पर कार खाई में गिरी, दो युवक घायल

विज्ञापन
two injured in car accident in kedi kanahal road
विज्ञापन
नेरवा (रोहड़ू)। केदी-कनाहल सड़क पर मंगलवार सुबह कार दुर्घटनाग्रस्त होने से दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद नेरवा से आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार दो युवक गांव घंटाडी से कार में सवार होकर नेरवा की ओर आ रहे थे।
विज्ञापन

सुबह करीब करीब 9: 30 बजे जैसे ही कार कनाल सड़क से केदी मुख्य मार्ग पर पहुंची, तो गाड़ी अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में दोनों युवकों को गंभीर चोटें आई है। दोनों की पहचान पियूष (22) पुत्र भोपिंद्र गांव बासवा (नेरवा), अक्षित शर्मा (16) पुत्र जयलाल गांव कौंथाली (नेरवा) के रूप में हुई है।
विज्ञापन

हादसे में घायल युवकों को प्राथमिक उपचार के लिए सिविल अस्पताल नेरवा लाया गया। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें आइजीएमसी शिमला रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें