आनी में नमोण जंगल में फैली आग से दो मंजिला मकान हुआ जलकर राख। -संवाद
- फोटो : RAMPUR-HP
आनी (कुल्लू)। उपमंडल के गुगरा के साथ कोयला धारली जंगल में मंगलवार दोपहर अचानक आग भड़क गई। आग ने नमोण गांव के नित्या राम, रामकू राम और आत्मा राम के पुश्तैनी दो मंजिला मकान को चपेट में ले लिया।
इस मकान में 6 कमरे थे। ये आग से पूरी तरह से जल गए। जिस वक्त हादसा हुआ उस वक्त घर में कोई भी नहीं था। इस वजह से किसी भी तरह के जानी नुकसान नहीं हुआ। सेब के पौधों को आग से क्षति नहीं पहुंची है। नमोण जंगल में लगी आग से घासनियाें में घास भी जल गया। जंगल के छोटे-बड़े पेड़ों भी आग भी भेंट चढ़ गए। स्थानीय निवासी शेर सिंह, आत्मा राम, कृष्ण चंद, रमेश चंद और ग्रामीणों ने आग बुझाने में वन विभाग के कर्मियों की सहायता की और आग पर काबू पाया।
वन सर्कल लूहरी चमन रॉव ने कहा कि आग को बुझा लिया गया है। उन्होंने चिंता जताई कि विभाग के जागरूकता अभियानों के बावजूद शरारती तत्व जंगलों में आग लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कोयला धारली के जंगल में लगी आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया है।