फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुर में चिट्टे के साथ दो युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। पुलिस थाना रामपुर के तहत शनिवार देर शाम पुलिस ने दो युवकों को 7.19 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्जकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक शनिवार रात 8:30 बजे हिमाचल पथ परिवहन कार्यशाला पाटबंगला के समीप पुलिस गश्त कर रही थी। इस दौरान मुख्य आरक्षी हरीश कुमार की टीम ने ऋतिक को उसके पास रखे चिट्टे को फेंकते हुए देखा। उस समय उसके साथ उसका दोस्त प्रशुल भी था। पुलिस ने मौके पर जांच की तो युवकों से 7.19 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। डीएसपी रामपुर चंद्रशेखर कायथ ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें