फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: जड़ से उखड़ा पेड, पिता की मौत, बेटा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बगीचे में काम करते वक्त हादससा, मामला दर्ज पुलिस छानबीन में जुटी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। पुलिस थाना कुमारसैन के तहत नारकंडा में दर्दनाक हादसा हुआ। सेब के पेड़ की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत और दूसरा गंभीर घायल हो गया है। यह घटना नारकंडा के एकांतबाड़ी में सुरेश वर्मा के बगीचे में तक हुई जब पिता-पुत्र सेब के बगीचे में काम कर रहे थे।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार नेपाल निवासी 58 वर्षीय तिल बहादुर और 30 वर्षीय पुत्र कर्ण बहादुर एकांतबाड़ी में सेब के बगीचे में कटाई का काम कर रहे थे। इस दौरान अचानक सेब का पेड़ जड़ से उखड़ गया। इससे दोनों चपेट में आ गए। हादसे में गंभीर रूप से घायल होने के बाद परिजन दोनों को ठियोग अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने तिल बहादुर को मृत घोषित कर दिया। जबकि गंभीर रूप से घायल कर्ण को उपचार के लिए आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया है। पुलिस ने बताया कि तिल बहादुर अपने बेटे के साथ कंडयाली में हेम चंद के घर पर रह रहे थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। डीएसपी रामपुर नरेश वर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें