फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कड़छम सापनी मार्ग पर कार गिरी, तीन लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सांगला(किन्नौर)। किन्नौर जिले के कड़छम सापनी मार्ग पर सापनी टैक्सी स्टैंड के नजदीक कैंची मोड़ के पास एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में तीन लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन

पुलिस चौकी कड़छम से मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार सुबह एक कार एचआर 05 यू 4568 कड़छम से सापनी की तरफ जा रही थी। कैंची मोड़ के समीप कार अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 15 फीट नीचे जा गिरी। चालक अनुराग नेगी (21) गांव कल्पा जिला किन्नौर, अजय कुमार (21), गांव कल्पा जिला किन्नौर और सोमरत्न नेगी गांव सापनी तहसील सांगला जिला किन्नौर को चोटें लगी हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पहुंची। तीनों युवकों को स्थानीय लोगों की मदद से प्राथमिक उपचार के लिए किल्बा पीएचसी पहुंचाया गया। चालक अनुराग नेगी को प्राथमिक उपचार के बाद क्षेत्रीय अस्पताल रिकांगपिओ रेफर किया गया है। अन्य दोनों घायलों को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है।
विज्ञापन

एसपी किन्नौर अशोक रत्न ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें