फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला स्तरीय आनी मेले में लोक कलाकार मचाएंगे धमाल

विज्ञापन
विज्ञापन
आनी (कुल्लू)। जिला स्तरीय आनी मेला 8 से 11 मई तक आयोजित किया जाएगा। मेले का शुभारंभ 8 मई को देवी-देवताओं के आगमन के साथ शुरू हो जाएगा। क्षेत्र के आराध्य देवता शमशरी महादेव सहित अन्य देवता मेले में भाग लेंगे। मेले का शुभारंभ विधायक किशोरी लाल सागर करेंगे।
विज्ञापन

मेले के समापन समारोह में 11 मई को शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज बतौर मुख्यातिथि उपस्थित होंगे। इस वर्ष मेले का आयोजन नगर पंचायत आनी की ओर से किया जा रहा है। मेले के आयोजन को लेकर नगर पंचायत के सदस्य एवं कर्मचारी सहित आनी स्थित अन्य अधिकारी-कर्मचारी भी तैयारियों में जुटे हुए हैं। मेले में तीन सांस्कृतिक संध्याएं होंगी। स्टार नाइट से पहले स्थानीय महिला मंडल और अन्य संस्थाएं, इसके पश्चात स्थानीय कलाकारों की प्रस्तुतियां भी होंगी। पहली सांस्कृतिक संध्या में 8 मई को काकू चौहान, सुरेश शर्मा और गीता भारद्वाज मुख्य कलाकार के तौर पर अपनी प्रस्तुति देंगे। दूसरी सांस्कृतिक संध्या में सतीश, पाल सिंह, रमेश ठाकुर और नाटी किंग कुलदीप शर्मा अपनी आवाज का जादू बिखेरेंगे। वहीं, तीसरी सांस्कृतिक संध्या 10 मई को होगी। इसमें अमर राठौर, शेर सिंह कौशल, रिंकू राजपूत, ममता भारद्वाज और विक्की चौहान लोगों को मनोरंजन करेंगे। यह जानकारी नगर पंचायत सचिव हरि चंद शर्मा ने दी। उन्होंने कहा कि मेले की तैयारियां जोरों पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें