फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी मेला में डीपीएस स्कूल झाकड़ी के विद्यार्थी छाए

विज्ञापन
रामपुर में आयोजित किशोरी मेला में विभिन्न प्रतियोगिता के विजेता डीपीएस स्कूल की टीम मुख्यातिथि - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। महिला एवं बाल विकास परियोजना विभाग की ओर से आयोजित किशोरी मेले में डीपीएस झाकड़ी स्कूल का दबदबा रहा। स्कूल प्रधानाचार्य डॉ. मुकेश कुमार गुप्ता ने कहा कि इस दौरान राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रामपुर के प्रांगण में एसडीएम सुरेंद्र मोहन की अध्यक्षता में विभिन्न शैक्षणिक प्रतियोगिताएं करवाई गईं।
विज्ञापन

प्रतियोगिताओं में रामपुर उपमंडल के 16 स्कूलों के प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रतियोगिताओं में दिल्ली पब्लिक स्कूल झाकड़ी के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया।
चित्रकला में दिल्ली पब्लिक स्कूल झाकड़ी की कक्षा 12वीं की छात्रा एकता भगत ने पहला स्थान हासिल किया। वहीं द्वितीय स्थान 12वीं की छात्रा श्रुती चौहान ने हासिल किया। नारा लेखन में आंचल प्रथम स्थान पर रही। क्विज प्रतियोगिता में भी दिल्ली पब्लिक स्कूल की कक्षा 12वीं और 10वीं की टीम आर्यता शर्मा, दीपाली रांझा और दीपाली चनौत्रा प्रथम स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सभी प्रतियोगिताओं में अच्छा प्रदर्शन कर स्कूल ने ओवर ऑल प्रथम स्थान प्राप्त कर अपना और स्कूल का नाम चमकाया है। बच्चों की उपलब्धि पर प्रधानाचार्य सभी बच्चों को बधाई दी और भविष्य में भी इसी तरह का प्रयास करते रहने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें