फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: शहर में नहीं होगी भारी वाहनों की आवाजाही, तीन सड़कें होंगी वन-वे

विज्ञापन
लवी मेले की सांस्कृतिक संध्याओं के लिए सजने लगा पदम छात्र स्कूल रामपुर। संवाद
विज्ञापन
सीसीटीवी और ड्रोन से रखी जाएगी मेले पर नजर
विज्ञापन

लवी मेले में पांच रिजर्व बटालियन और स्थानीय पुलिस संभालेगी सुरक्षा का जिम्मा
रामपुर को अलग-अलग सेक्टरों में बांटा जाएगा

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। कल से शुरू होने वाले अंतरराष्ट्रीय लवी मेले में सुरक्षा, कानून और यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। इस बार मेले में यातायात व्यवस्था सुचारू रखने के लिए कई बदलाव किए गए हैं। इसके तहत रामपुर में तीन जगह सड़क को वन-वे किया है। इनमें चाटी पुल, गौरा मोड़ और ब्रौ सड़क शामिल हैं। ब्रौ सड़क से वाहन अंदर जा सकेंगे, जबकि बाहर का रास्ता चाटी पुल होगा। गौरा मोड़ से वाहन आ सकेंगे, जबकि जाने का रास्ता कॉलेज वाली सड़क होगा।

रामपुर में भारी वाहनों की आवाजाही और पार्किंग पर पूरी तरह मनाही रहेगी। भारी वाहन वजीर बावड़ी से नोगली की ओर खड़े हो सकेंगे। शहर के कई इलाकों में पुलिस जवानों की तैनाती के साथ-साथ ट्रैफिक, रात्रिकालीन सांस्कृतिक कार्यक्रम स्थल और मेला मैदान में भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रहेगी। मेले के दौरान शहर में बेतरतीब पार्क किए वाहनों को हटाने के लिए क्रेन भी तैनात रहेगी। वाहनों को हटाने का खर्च संबंधित वाहन मालिक से वसूला जाएगा।
विज्ञापन

मेले के दौरान बजीर बावड़ी से खनेरी तक चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा रहेगा। पांच रिजर्व बटालियनों सहित स्थानीय पुलिस जवान सुरक्षा और यातायात व्यवस्था संभालेंगे। साथ ही ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों से भी हर गतिविधि पर नजर रखी जाएगी।
लवी मेले में कानून व्यवस्था पुख्ता बनाए रखने के लिए रामपुर को अलग-अलग सेक्टरों में बांटा गया है। डीएसपी रामपुर नरेश शर्मा ने बताया कि मेले के दौरान खनेरी से लेकर डकोलढ़ तक के इलाके को कई सेक्टरों में विभाजित किया गया है। इसमें ब्रौ और जगातखाना पुल भी शामिल हैं।
मेले में ट्रैफिक जाम और हुड़दंगियों पर नकेल कसने के लिए पुलिस ने कमर कस ली है। पुलिस की विशेष टीमें गठित की गई हैं, जो नशे और जुए पर कार्रवाई करेंगी।
विज्ञापन

डीएसपी रामपुर नरेश शर्मा ने बताया कि लवी मेले में सुरक्षा, कानून और यातायात व्यवस्था के सभी इंतजाम पूरे कर लिए गए हैं। मेले में चप्पे-चप्पे पर पुलिस के जवान तैनात रहेंगे। शहर को अलग-अलग सेक्टरों में बांटा गया है। यहां दिन-रात जवानों का कड़ा पहरा रहेगा। मेला मैदान, सांस्कृतिक आयोजन स्थल और शहर में ड्रोन के साथ-साथ सीसीटीवी कैमरों से भी हर गतिविधि पर नजर रखी जाएगी।

लवी मेले की सांस्कृतिक संध्याओं के लिए सजने लगा पदम छात्र स्कूल रामपुर। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें