रामपुर बुशहर। गोविंद बल्लभ पंत मेमोरियल राजकीय महाविद्यालय रामपुर के छात्र-छात्राओं ने युवा महोत्सव ग्रुप- 2 में शानदार प्रदर्शन किया है। छात्रों की उपलब्धि पर कॉलेज में खुशी का माहौल है। प्रतियोगिता का आयोजन इस बार राजकीय महाविद्यालय संजौली की ओर से किया गया। प्रतियोगिता में रामपुर कॉलेज ने समूहगान और लोकगीत प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान हासिल किया। इसके अलावा पाश्चात्य एकलगान, पाश्चात्य वृंद वादन और गजल में तृतीय स्थान हासिल किया है। कॉलेज प्राचार्य डॉ. पंकज बासोतिया ने विद्यार्थियों की उपलब्धि पर बधाई दी है और उज्जवल भविष्य की कामना की है। संवाद