फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: फागू के पड़ोला में बना बाढ़ सा मंजर, पानी का रुख बदल लोगों ने टाला हादसा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
ग्रामीणों में रात भर बहाया पसीना, मौके का जायजा लेने के लिए पहुंचे एसडीएम ठियोग

संवाद न्यूज एजेंसी

ठियोग (रामपुर बुशहर)। उपमंडल ठियोग के साथ लगती बणी पंचायत के पड़ोला गांव में बरसात ने जमकर कहर बरपाया। यहां गांव को जाने वाली सड़क तालाब में बदल गई है। रात को करीब 12:00 बजे गांव का एक परिवार चंडीगढ़ से लौटा था। इस दौरान बरसात शुरू हो गई। थोड़ी देर में गांव में अपने मामा के घर पर सोए। चुन्नी लाल पर पानी और गाद गिरी तो वह घर से बाहर निकल गया। उसके बाद चुन्नी लाल ने गांव के दूसरे लोगों को उठाया। लोगों ने बाहर देखा तो पूरे गांव में बाढ़ जैसा मंजर बन गया था। सब लोग मिलकर जहां से पानी का बहाव आ रहा था, उस ओर बढ़े और पानी के रुख को बदल दिया। हालांकि, बरसात के पानी का बहाव इतना था कि इसमें खड़ा होना मुश्किल था। ग्रामीणों ने कहा कि एनएच पांच के अधिकतर कलवर्ट बंद होने के कारण उनके गांव में हर साल यह समस्या रहती है, लेकिन बार-बार शिकायत करने के बावजूद भी समाधान नहीं हो पा रहा है। रात में अगर पानी के बहाव का रुख नहीं बदला जाता, तो पूरा गांव बाढ़ की चपेट में आ सकता था। गांव की बुजुर्ग महिला मीना शर्मा ने बताया कि बगीचे की अधिकतर जमीन इसकी चपेट में आ गई। इसके अलावा सुबह प्रशासन की ओर से एसडीएम ठियोग मुकेश शर्मा मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि फौरी राहत जैसी राहत दी जाए, ऐसा कोई नुकसान नहीं हुआ है, लेकिन सड़क को दुरुस्त करने के निर्देश दे दिए गए हैं। साथ ही कलवर्ट और नालियों को लेकर प्राथमिकता बरती जाएगी।
विज्ञापन

घर में घुसा एनएच का मलबा

गलु में प्रदीप कश्यप के घर में देर रात एनएच-5 का पूरा मलबा घुस गया। घर पर सोए लोग सहम गए। आसपास के लोगों ने पूरी रात प्रभावित परिवार की मदद कर मलबे को बाहर निकाला। एनएच-5 से मलबे के साथ-साथ पैराफिट भी आ गए। गनीमत रही कि वे पेड़ों में फंस गए अन्यथा पूरा मकान इसकी चपेट में आ जाता। प्रभावित लोगों ने बताया कि साल 2021 से लगातार एनएच विभाग को शिकायत करते आ रहे हैं, लेकिन आज उनकी अनदेखी के कारण उन्हें इसका खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। एसडीएम मुकेश शर्मा ने बताया कि एनएच की सड़क को खतरा बन गया है। एनएच विभाग को लिखित में निर्देश जारी कर दिए गए हैं। पीड़ित परिवार का हाल भी उन्होंने मौके पर जाकर जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें