फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुई में व्यक्ति के घर से नगदी और गहने चोरी, दो गिरफ्तार

विज्ञापन
theft case in kui rohru two arrested
विज्ञापन
रोहडू़। रोहडू़ के कुई गांव में एक व्यक्ति के घर का ताला तोड़कर नगदी और चांदी के गहने चोरी होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में दो नेपाली मूल के व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से चोरी का सामान भी कब्जे में ले लिया है। इसके साथ ही क्षेत्र में चोरी के हुए अन्य मामलों को लेकर भी गहनता से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार कुई गांव निवासी पुरुषोत्तम ने पुलिस को शिकायत में बताया कि वे सिविल अस्पताल रोहडू़ में रेडियोग्राफर के पद पर कार्यरत हैं। घर में परिवार के सदस्य रहते हैं। बीते शाम परिवार के सदस्य गांव में किसी के घर गए थे। जब लौटे तो घर का ताला टूटा पाया गया। उन्होंने कहा घर से करीब पंद्रह हजार रूपए नगदी और चांदी के गहने चोरी हुए हैं।
पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। डीएसपी चमन लाल ने बताया कि नेपाली मूल के दो व्यक्तियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों से चांदी का कड़ा और अंगूठी बरामद की है। पुरुषोत्तम ने अपने घर से चोरी हुए सामान की पहचान कर ली है। आरोपियों से पूछताछ कर रही है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में चोरों का एक बड़ा गिरोह सक्रिय होने की संभावनाएं सामने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें