फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहड़ू में चोरी का आरोपी चंडीगढ़ से किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहडू़। रोहडू़ शहर में हुई चोरियों के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को चंडीगढ़ से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत के समक्ष पेश किया, जहां से तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस इस मामले में पहले भी एक आरोपी को गिरफ्तार कर चुकी है, जो कि 14 दिन की न्यायिक हिरासत में है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार 10 नवंबर को रोहडू़ के अस्पताल कालोनी में घर के ताले टूटे थे। इसमें आरोपियों ने 30 हजार नगदी, एक जोड़ी चांदी के गुंठडू, एक जोड़ी चांदी के पोलडी, एक कड़ा चांदी, एक रुद्राक्ष की माला और चार्जर की चोरी को अंजाम दिया था। पुलिस ने मामले की छानबीन के बाद आरोपी विक्की पुत्र रामबहादुर निवासी नेपाल को त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया।
उसे 14 दिन की न्यासिक हिरासत में भेजा गया है। जबकि चोरी की इसी घटना के एक अन्य आरोपी सात दिनों से फरार चल रहा था। आरोपी संतोष उर्फ बिट्टू पुत्र अर्जन दास निवासी गुलेरिया (नेपाल) को रोहडू पुलिस से चंडीगढ़ से गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। मुख्य आरक्षी अमृत नेगी की टीम ने यह कार्रवाई अमल में लाई है।
विज्ञापन

डीएसपी रोहडू़ चमन लाल ने बताया कि पुलिस नें चंडीगढ़ मे पकडे़ आरोपी संतोष कुमार को न्यायालय मे पेश कर दिया हैं। उसे तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। मामले की गहनता से छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें