फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करांगला में देव मिलने के गवाह बने सैकड़ो लोग

विज्ञापन
ऐतिहासिक ठाहरु मेले में लोग नाटी लगाते हुए - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
ननखड़ी (रामपुर बुशहर)। ननखड़ी तहसील की करांगला पंचायत में आयोजित ऐतिहासिक ठाहरू मेले में सोमवार को सैकड़ों लोग देव मिलन के गवाह बने। लोगों ने देव स्थल ठाहरू मैदान में देवता साहिब पलथान शोली और देलठ का आशीर्वाद प्राप्त कर सुख-समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन

मेले का शुभारंभ देवता साहिब पलथान शोली और उनके छोटे भाई देवता साहिब पलथान देलठ के आगमन से हुआ।
मान्यता है कि दोनों देवता अपनी बहन की याद में ठाहरू मैदान में मिलने के लिए पहुंचते है। मेले में आसपास की पंचायतों के सैकड़ों लोग देवताओं का आशीर्वाद लेने के लिए आते हैं। सोमवार मेले के समापन से पहले दोनों देवताओं और उनके देवलुओं ने देव नृत्य किया। इस दौरान ग्रामीणों ने पारंपरिक नाटी भी डाली। वाद्य यंत्रों की धुनों पर देव नृत्य से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। दोनों देवताओं के लौटने के साथ ही मेले का समापन हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें