फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों ने नई शिक्षा नीति पर किया मंथन

विज्ञापन
आनी के सरस्वती विद्या मंदिर में रविवार को अध्यापकों का अभ्यास वर्ग में मौजूद शिक्षक - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
आनी। आनी के सरस्वती विद्या मंदिर आनी में शिक्षकों का अभ्यास वर्ग आयोजित किया गया। इसमें 65 अध्यापकों ने भाग लिया। वर्ग में हिमाचल शिक्षा समिति के संरक्षक डॉ. गुलाब सिंह मेहता विशेष तौर पर उपस्थित रहे। उन्होंने अध्यापकों को नई शिक्षा नीति के बारे में विस्तार से जानकारी दी। अभ्यास वर्ग के उद्घाटन सत्र में देवराज और ज्ञान उपस्थित रहे। समापन सत्र में लीला देवी विशिष्ट अतिथि के तौर पर उपस्थित रहीं।
विज्ञापन

शिमला जिला समिति के जिला उपाध्यक्ष डॉ. चमन का ने भी शिक्षकों का मार्गदर्शन किया। अभ्यास वर्ग में प्रबंध समिति और मातृ भारती सरस्वती विद्या मंदिर आनी का विशेष योगदान रहा। इस मौके पर संकुल प्रमुख दीपक ठाकुर, आचार्य जिला योग प्रमुख डॉ. प्रकाश, प्रधानाचार्य प्रेम पॉल, प्रधानाचार्य संजय कुमार और राजेश विशेष रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें