फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करेरी के सुमित का सैनिक स्कूल में हुआ चयन

विज्ञापन
करेरी गांव के सुमित ने सैनिक स्कूल में पाया प्रवेश। - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। रामपुर उपमंडल की देवठी पंचायत के करेरी गांव के सुमित का सैनिक स्कूल सुजानपुर टीहरा के लिए चयन हुआ है। सुमित ने सैनिक स्कूल की प्रवेश परीक्षा में प्रदेश भर में चौथा स्थान हासिल किया है।
विज्ञापन

ब्रौ के लिटिल फ्लावर पब्लिक स्कूल से पांचवीं पास कर सुमित ने 9 जनवरी को सैनिक स्कूल की परीक्षा में भाग लिया। सुमित ने 300 में 219 अंक हासिल किए हैं। छात्र की इस उपलब्धि पर लिटिल फ्लावर पब्लिक स्कूल ब्रौ की प्रधानाचार्य बिमला शर्मा, सुमित के पिता जियालाल, माता आशा देवी ने खुशी जताई है। उन्होंने बताया कि सुमित पढ़ाई के साथ-साथ अन्य गतिविधियों में भी हमेशा अव्वल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें