फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों ने सड़क पर उतर कर दिया स्वच्छता का संदेश

विज्ञापन
रिकांगपिओ में स्वच्छता रैली को हरी झंडी दिखाते उपायुक्त किन्नौर आबिद हुसैन सादिक। - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
रिकांगपिओ (किन्नौर)। स्वच्छ भारत अभियान के तहत जिला प्रशासन किन्नौर ने शुक्रवार को साडा क्षेत्र में सफाई अभियान चलाया गया। अभियान में विभिन्न सरकारी विभागों के कर्मचारियों, महाविद्यालय एवं स्कूल के विद्यार्थियों, अध्यापकों, आईटीआई, व्यापार मंडल रिकांगपिओ और आईटीबीपी के जवानों ने सहयोग दिया।
विज्ञापन

इस अवसर पर स्कूली बच्चों ने सड़क पर उतरकर स्वच्छता का संदेश दिया। छात्रों ने उपायुक्त कार्यालय से पीएनबी तक जागरूकता रैली भी निकाली। उपायुक्त किन्नौर आबिद हुसैन सादिक ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और उसके बाद स्वयं सफाई अभियान में शामिल होकर इसका आगाज किया।
उन्होंने सभी अधिकारियों-कर्मचारियों और स्कूली बच्चों सहित अन्य से आग्रह किया कि वे अपने आसपास के क्षेत्र को साफ सुथरा रखने में सहयोग दें, ताकि गर्मी के मौसम में फैलने वाली विभिन्न बीमारियों से बचा जा सके। हम सभी का दायित्व है कि अपने आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ बनाए रखें, ताकि जिले की अलग पहचान बन सके और यहां आने वाले पर्यटकों को भी एक संदेश जाए। उन्होंने आग्रह किया कि कूड़ा-कचरा खुले में न फेंके और साडा की ओर से तैनात सफाई कर्मचारियों को ही दें। इस दौरान पूरे साडा क्षेत्र को 33 सेक्टरों में विभाजित किया गया था, जहां पर स्कूली बच्चों, विभिन्न विभागों के अधिकारियों-कर्मचारियों और आईटीबीपी के जवानों की ओर से सफाई की गई। इस मौके पर एसडीएम कल्पा शशांक गुप्ता, जिला परिषद सदस्य हितेश, व्यापार मंडल अध्यक्ष सूरज भान सहित कई अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें