फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आनी में आजादी अमृत महोत्सव में नवाजे होनहार

विज्ञापन
आनी में हिम संस्कृति संस्था एवं भाषा एवं संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
आनी (कुल्लू)। हिम संस्कृति संस्था, भाषा एवं संस्कृति विभाग कुल्लू के तत्वाधान में आजादी के 75वें वर्ष का उत्सव आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें भाषण, कविता, एकल गीत और समूह गीत की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां पेश की। कार्यक्रम के पहले सत्र में ग्राम पंचायत बटाला के प्रधान रोशन लाल ने अध्यक्षता की। राजकीय कन्या विद्यालय की छात्रा रुचि पुजारी ने आजादी के अमृत उत्सव पर सबसे बेहतरीन भाषण दिया।
विज्ञापन

आस्था कटोच ने कविता से सबका मन मोहा। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला की 14 छात्राओं ने देश के आजादी के वीर जवानों की शहादत को याद किया। दूसरे सत्र में ब्वॉयज स्कूल के छात्र-छात्राओं ने आजादी के जश्न और देशभक्ति के गीत गाए। मुख्यातिथि सीडीपीओ कुमारी विपाशा भाटिया ने स्कूल के होनहार छात्राओं को अपने जीवन में सही दिशा में काम करने का आग्रह किया।
उन्होंने कहा कि हर नागरिक के लिए शिक्षा जरूरी है और इसके अलावा समाज सेवा करना, मिलजुल कर रहना और देश में युवाओं की भूमिका बताई। आनी ब्लॉक के 30 बेस्ट स्टूडेंट्स अवार्ड वितरित किए गए। इसके अतिरिक्त कर्मचारियों में बीएलओ नंदलाल, उमा, अमिता और बबिता को भी पुरस्कृत किया गया। जिला स्तरीय लोकनृत्य और वाद्य वादक प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल करने पर सविता ठाकुर और आकांक्षा को नवाजा गया।
विज्ञापन

शिक्षक धनीराम और अध्यापिका वेद प्रिय को भी उनकी बेहतरी सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया। सर्वश्रेष्ठ छात्र का अवार्ड आस्था कटोच, आलोक जोशी, अंचल कश्यप, प्रकृति ठाकुर, अंजलि ठाकुर, सिमरन, स्नेहा, निहारिका, यामिनी, मधु, रुचि, ख्याती, तनुजा, अंशिता, मृज्ञानशी, हरवंश भारद्वाज, बबिता, गौरव सहित अन्य मेधावियों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर शिवराज शर्मा, छविंद्र शर्मा, चमन लाल, विनय गोस्वामी, मीनाक्षी शर्मा, शीतल और जोगिंद्र सहित कई अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें