फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्द रातों में सड़कों पर तड़प रहे लावारिस पशु

विज्ञापन
सड़क पर भूख और प्यास से तडप रही गाय को घास और पानी पिलाते जलांधर से पहुंचे पर्यटक - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। रामपुर और आसपास के क्षेत्रों में बेसहारा गोवंश कड़ाके की ठंड में भटकने को मजबूर हैं। वजीर-बावड़ी-निरमंड मार्ग पर शुक्रवार को एक बेसहारा गाय तड़पती थी। सड़क से सैकड़ों लोगों का आना जाना हुआ, लेकिन किसी ने भी भूख और प्यास से जूझ रही इस गाय की सुध नहीं ली।
विज्ञापन

दोपहर बाद यहां से जालंधर से आए पर्यटक गुजरे तो उन्हें गाय की हालत देखकर उन्हें तरस आ गया। ये पर्यटक जांओ से अपने साथ सेब और अन्य फल लाए थे, जो उन्होंने भूख से तड़प रही गाय को खिलाए।
इतना ही नहीं पर्यटक महीप शर्मा और उनकी पत्नी रितु शर्मा ने आसपास से घास और पानी की व्यवस्था कर गाय को नया जीवन दिया। दोनों का कहना है कि हिंदू धर्म में गाय को विशिष्ट स्थान दिया गया और गोवंश की पूजा की जाती है। क्षेत्र में जिस तरह से पशुओं को आवारा छोड़ा जा रहा है, जो चिंता का विषय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें