फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोवा में खेलकूद प्रतियोगिता का आगाज

विज्ञापन
नित्थर की ग्राम पंचायत कुठेड़ में खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान मुख्यातिथि और अन्य खिलाड़ी - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
नित्थर (कुल्लू)। उपतहसील नित्थर की ग्राम पंचायत कुठेड़ के रोवा मेले से पूर्व होने वाली खेलकूद प्रतियोगिता का आगाज रविवार को हुआ। तीन दिवसीय ग्रामीण स्तरीय स्पर्धा में कबड्डी और वॉलीबाल में खिलाड़ी दमखम दिखाएंगे। महिला मंडल सांस्कृतिक कार्यक्रमों और रस्साकशी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

स्पोर्ट्स एंड कल्चर क्लब हिमरी के प्रधान दलीप ठाकुर ने कहा कि खेलकूद स्पर्धा का मुख्य उद्देश्य युवा पीढ़ी को खेलों के प्रति दिलचस्पी बढ़ाना है। इसके साथ ही युवाओं को नशे की लत से दूर रखना है। उन्होंने सभी खिलाड़ियों से अपील की कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर प्रतियोगिता को सफल बनाएं।
प्रतियोगिता का शुभारंभ ग्राम पंचायत कुठेड़ प्रधान मोनिका ठाकुर ने किया। उन्होंने आयोजक कमेटी को प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए 21 हजार रुपये की राशि भी भेंट की। बीडीसी कुठेड़- पलेही नवनीत चौहान ने 5100 रुपये की राशि प्रदान की। इस मौके पर उपप्रधान रूप सिंह सहित क्षेत्र के युवा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें