फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमल शर्मा बने एनपीएस कर्मचारी संघ के अध्यक्ष

विज्ञापन
एनपीएस कर्मचारी महासंघ रामपुर में बैठक के दौरान - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। रामपुर के पंचायत समिति हाल खोपड़ी में एनपीएस महासंघ की बैठक आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता जिला एनपीएस कर्मचारी महासंघ जिला शिमला अध्यक्ष कुशाल शर्मा ने की। रामपुर में रविवार को आयोजित बैठक में एनपीएस खंड रामपुर को पुनर्गठन किया गया।
विज्ञापन

इसमें ध्वनिमत से पूर्व कार्यकारिणी के पदाधिकारियों के बेहतरीन कार्यों को देखते दोबारा मौका देने का फैसला लिया गया। इसमें कमल शर्मा को संघ की कमान सौंपी गई है जबकि महासचिव पद अशोक ही बने रहेंगे।
कार्यकारिणी के अन्य खाली पदों को भी जल्द भरा जाएगा। कार्यकारिणी के विस्तार रूप में इब्राहिम, कनक हस्टा, बलजेंद्र, धर्मपाल,, देवराज, स्नेह लता, सुनाता वर्मा, कर्ण गुप्ता, वंदना नेगी और संतोष नेगी को शामिल किया गया। दायित्व के आवंटन के लिए मुख्य कार्यकारिणी को अधिकारी दिए गए हैं।
विज्ञापन

बैठक में निर्णय लिया गया है अन्य सभी विभागों से चार या पांच सदस्यों को शामिल किया जाएगा। इस दौरान पर्यवेक्षक के रूप में जिला शिमला के वरिष्ठ उपाध्यक्ष विजय कदारी मौजूद रहे। बैठक में राज्य उपाध्यक्ष एनपीएस नित्यानंद शाधट ने प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से मांग की कि पुरानी पेंशन को जल्द बहाल किया जाए।
जिला शिमला एनपीएस कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष कुशाल शर्मा ने कहा कि बहुत जल्द जिला शिमला सभी खंडों का पुनर्गठन और चुनाव यथास्थिति के अनुसार किए जाएंगे। इसके साथ-साथ एनपीएस कर्मचारियों को जोड़ने का संकल्प लिया गया।
उन्होंने उम्मीद जताई की आगामी कर्मचारियों की जेसीसी की बैठक में पुरानी पेंशन को बहाल करने और एनपीएस की केंद्र 2009 की अधिसूचना को जिसके तहत मृत्य और विकलांगता पर पारिवारिक पेंशन को भी लागू किया जाएगा।
इस मौके पर नारायण हिमराल, कमल शर्मा, अशोक मेहता, धनसुख, प्रो. कुशाल शर्मा, रेखा चौहान, स्नेहा चमन ठाकुर, बोबिल ठाकुर और अनु खूंद सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें