फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुर बुशहर: पीजी कॉलेज रामपुर ने मेजबान शिंगला को हराकर जीता खिताब

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रामपुर बुशहर। रामपुर उपमंडल की शिंगला पंचायत में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता पर पीजी कॉलेज रामपुर ने कब्जा जमाया है। कॉलेज टीम की ओर से राजन ठाकुर ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। प्रतियोगिता का खिताबी मुकाबला पीजी कॉलेज रामपुर और युवक मंडल शिंगला के बीच खेला गया।

इसमें पीजी कॉलेज रामपुर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवर में 111 रन बनाए लेकिन लक्ष्य का पीछा करने उतरी शिंगला की टीम 80 रनों पर ढेर हो गई। प्रतियोगिता में राजन ठाकुर को प्लेयर ऑफ दी टूर्नामेंट के खिताब से सम्मानित किया गया। वहीं फाइनल मैच में शानदार 58 रन की पारी खेलने के लिए मैन ऑफ द मैच भी चुना गया। इसके अलावा महेश को श्रेष्ठ गेंदबाज, पवन को श्रेष्ठ बल्लेबाज चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रतियोगिता के समापन समारोह में रोनू गौतम बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। युवक मंडल अध्यक्ष प्रशांत गौतम ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। मुख्यातिथि ने विजेता टीम को 51,000 रुपये की राशि और ट्रॉफी से नवाजा। उपविजेता टीम को 25,000 रुपये और ट्रॉफी देकर नवाजा गया। इस मौके पर क्लब के उपाध्यक्ष चंद्र गौतम, सचिव सौरभ भारद्वाज, कोषाध्यक्ष कुश गौतम, दुष्यंत और हितेश सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें